3 December 2025 Rashifal: कर्क, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा बुधवार, बनेंगे कई काम

Hanuman | Tuesday, 02 Dec 2025 04:01:02 PM
3 December 2025 Rashifal: Wednesday will be auspicious for Cancer, Scorpio and Pisces people, many tasks will be accomplished

इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 3 दिसंबर 2025 यानी बुधवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। बुधवार का दिन तीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। जातकों के कई काम बनेंगे।

कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन बहुत अच्छा रहेगा। जातक किसी पुराने कार्य में परिवर्तन कर सकते हैं, जिसमें पार्टनरों का सहयोग मिलने की संभावना है। परिवार और बच्चों के साथ घूमने का प्लान बन सकता है। बड़े निवेश से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी आर्थिक मदद मिलने का योग है। निवेश में लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी में निवेश करना शुभ रहेगा। जातकों का कोई पुराना सपना पूरा हो सकता है।

मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी दिन शुभ अच्छा रहेगा। नए मित्र बनने का योग है। व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलने और पदोन्नति की संभावना है।

PC: livehindustan, webdunia, herzindagi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.