- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको 20 सितंबर, 2025 यानी शनिवार के राशिफल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। शनिवार के दिन शनिदेव की कृपा से तीन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है।
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन खास रहेगा। रास्ते में किसी लाभकारी व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव मिलने का योग है। खेल-कूद से जुड़े लोगों को सफलता मिल सकती हैं।
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए कॅरियर की नई शुरुआत के लिए दिन अच्छा होगा। पुराने दोस्त से मुलाकात होने का योग है। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनने की भी संभावना है। कई मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में लाभ मिलने का योग है। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ विदेश यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। बचपन के दोस्त से मुलाकात होने का योग है।
PC: kulluupdate, rewariupdate, jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive