Vastu Tips: मनी प्लांट ही नहीं, इन तीन पौधों को घर में लगाना भी होता है बहुत ही शुभ 

Hanuman | Saturday, 14 Jun 2025 01:14:39 PM
Vastu Tips: Not only money plant, planting these three plants in the house is also very auspicious

इंटरनेट डेस्क। बहुत से लोग घर में धन, सौभाग्य और समृद्धि के लिए मनी प्लांट लगाते हैं। इस पौधे को वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है। इसके अलावा भी कई ऐसे पौधे हैं, जिन्हें घर में लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है।

इस पौधों के कारण घर की सुंदरता बढऩे के साथ ही सकारात्मक ऊर्जा के माध्यम से माता लक्ष्मी की कृपा परिवार के लोगों पर बनी रहती है। वहीं परिवार के लोगों के जीवन में तरक्की आती है। इनमें जेड प्लांट, एलोवेरा और लकी बैम्बू (गुलबुल) शामिल हैं। जेड प्लांट को धन आकर्षित करने वाला माना गया है।

वहीं इसे समृद्धि और स्थायित्व का प्रतीक भी माना जाता है। औषधीय गुणों से भरपूर एलोवेरा भी घर में नकारात्मक ऊर्जा को भी दूर करने में उपयोगी है। ये सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। वहीं बैम्बू (गुलबुल)का पौधा सौभाग्य, प्रेम और संतुलन का प्रतीक होता है। इसे लगाने से घर में सुख-शांति और अच्छी आर्थिक स्थिरता बनी रहती है।

PC: hindi.webdunia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.