ईपीएफओ देता है 7 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस कवर, जान लें आप

Hanuman | Saturday, 07 Feb 2026 12:20:10 PM
EPFO provides insurance cover of up to Rs 7 lakh; here's what you need to know.

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों के ईपीएफओ खाते हैं। इसके माध्यम से लोगों की बेहतर भविष्य के लिए मोटी राशि जमा होती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से कई लाभ लोगों को मिलते हैं। आज हम आपको एक लाभ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में कम ही लोगों को पता होगा।

आपको बता दें कि इस खाते के साथ एक ऐसी बीमा सुविधा जुड़ी होती है, जिसमें 7 लाख रुपए तक का इंश्योरेंस कवर मिलता है। ईपीएफओ के इंश्योरेंस कवर का नाम एम्पलॉय डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस यानी ईडीएलआई है।

इसी के तहत किसी कर्मचारी की आकस्मिक मृत्यु होने पर उसके परिवार को ये आर्थिक सहायता दी जाती है। ये लाभ सभी सक्रिय ईपीएफ सदस्यों के परिवारों को दिया जाता है। विशेष बात ये है कि इस बीमा योजना के लिए कर्मचारी को  किसी भी प्रकार का अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होता है। पूरा प्रीमियम नियोक्ता यानी कंपनियों की ओर से ही दिया जाता है।

PC: prabhatkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.