Government Scheme: पेंशनधारी 30 मई तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो रूक जाएगी पेंशन

Hanuman | Friday, 15 May 2026 09:39:14 AM
Government Scheme: Pensioners Must Complete This Task by May 30; Otherwise, Their Pension Will Be Stopped

इंटरनेट डेस्क। देश में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ लिया जा रहा है। अब बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना से जुड़े लाभार्थियों के लिए एक बड़ी खबर आई है।

बड़ी खबर ये है कि लाभार्थियों को 30 मई 2026 तक एक काम करना होगा, नहीं तो उनकी पेंशन रूक जाएगी। बिहार की समाज कल्याण विभाग मंत्री श्वेता गुप्ता ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों से इस संबंध में अपील जारी की है। खबरों के अनुसार, बिहार सरकार ने अपील की प्रदेश के सभी पेंशनधारी 30 मई 2026 तक अपना जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से करा लें।

तय तारीख तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं होने पर पेंशन राशि अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है। सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री श्वेता गुप्ता ने जानकारी दी कि अब तक प्रदेश के लगभग 91 लाख 25 हजार पेंशनधारियों ने अपना जीवन प्रमाणीकरण करा लिया है। शेष लाभार्थियों की सुविधा के लिए पंचायत स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। लाभार्थियों को तय तरीख तय ये काम जरूर ही करवा लेना चाहिए।

PC: divyahimachal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.