Government Scheme: सरकार अब महिलाओं को इस योजना में दे रही है 1.5 लाख रुपए, जान लें

Hanuman | Saturday, 17 Jan 2026 08:27:46 AM
Government Scheme: The government is now giving women Rs. 1.5 lakh under the Lado Incentive Scheme; learn more

जयपुर। राजस्थान में सरकार की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाओं का संचालन कया जा रहा है। सरकार ने लाडो प्रोत्साहन योजना में राशि को भी बढ़ा दिया है।

लाडो प्रोत्साहन योजना में देय राशि 1 लाख रुपए से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपए  कर दी गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में राजीविका स्वयं सहायता समूहों की  महिलाओं के साथ बजट पूर्व संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ये जानकारी दी है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में 5 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 6 हजार 500 रुपए किया गया है। इस योजना में लगभग 10 लाख गर्भवती महिलाओं को 531 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि मा वाउचर योजना से गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा मिल रही है।

अब तक 2 लाख 26 हजार महिलाओं को इस सुविधा का लाभ मिल चुका है। साथ ही, शिक्षा सेतु योजना के तहत 90 हजार से अधिक महिलाओं व बालिकाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया गया है। इसी तरह राज्य में महिला सुरक्षा के लिए 500 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का गठन कर उनका प्रभावी संचालन किया जा रहा है।

सरकार पशुपालकों को दूध पर 5 रुपए प्रति लीटर का अनुदान दे रही है
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजीविका के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि आजीविका संवर्धन हेतु प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि  कृषि एवं पशुपालन और गैर-कृषि गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए साढ़े 3 हजार से अधिक उत्पादक समूहों का गठन किया गया है। इनके माध्यम से लगभग 3 लाख परिवारों को कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों में जोड़ा गया है। किसान परिवार की महिलाएं पशुपालन भी करती हैं। इसलिए हमारी सरकार पशुपालकों को दूध पर 5 रुपए प्रति लीटर का अनुदान दे रही है।

PC: bloomberg
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.