Government Scheme: युवा साथी योजना में सरकार करेगी 90 हजार रुपए की मदद, इन्हें मिलेगा लाभ

Hanuman | Thursday, 12 Feb 2026 09:54:53 AM
Government Scheme: The government will provide assistance of 90 thousand rupees under the Yuva Sathi scheme, these people will get the benefit

इंटरनेट डेस्क। सरकारों की ओर से बेरोजगार युवाओं के कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अब पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से भी युवा साथी योजना का ऐलान किया गया है। पश्चिम बंगाल सरकार की इस योजना के तहत माध्यमिक शिक्षा पास कर चुके और फिलहाल बेरोजगार युवाओं को हर महीने आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

योजना के तहत युवाओें को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे। पश्चिम बंगाल की युवा साथी योजना का लाभ 21 से 40 वर्ष के बीच के लोग उठा सकेंगे। जो लोग पहले से नौकरी कर रहे हैं या कुछ अन्य सरकारी कल्याण योजनाओं का लाभ ले रहे हैं, उन लोगों को  इस सरकारी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

युवा साथी योजना के तहत पात्र युवाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाएंगे। योजना के तहत सरकार की ओर से 1 साल में 18,000 रुपए और 5 साल में कुल 90 हजार रुपए की मदद बेरोजगार युवाओं को सरकार की ओर से दी जाएगी। इस योजना को 1 अप्रैल 2026 से शुरू किया जाएगा।

PC:  newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From abplive



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.