Government Scheme: इन लोगों को मिलेगी आजीवन हर महीने पांच हजार रुपए पेंशन

Hanuman | Saturday, 18 Jul 2026 02:27:53 PM
Government Scheme: These individuals will receive a monthly pension of ₹5,000 for life

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से कई पेंशन योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इन्हीं में एक अटल पेंशन योजना भी है। इस योजना के माध्यम से लाभार्थी हर महीने पांच हजार रुपए की पेंशन आजीवन पा सकता है। योजना का लाभ लेने के लिए पहले कम से कम 20 साल निवेश करना होता है।

इसके बाद 60 साल के बाद 5000 रुपए महीना पेंशन मिलेगी। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि अटल पेंशन योजना का लाभ कौन ले सकता है। केन्द्र सरकार की ओर से संचालित इस योजना का लाभ 18 से 40 साल के बीच के भारतीय नागरिक ले सकते हैं।

जिन लोगों के पास बैंक खाता है, जिनका आधार बैंक खाते से लिंक है, उन्हें इसका लाभ मिलेगा। वहीं जो लोग टैक्स भरते हैं  उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप पात्र हैं तो इस योजना के लिए आपको आवेदन जरूर ही करना चाहिए।

PC: divyahimachal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.