Government scheme: इस योजना में महिलाओं को मिल रही है अच्छी ब्याज दर, कर दें निवेश

Samachar Jagat | Monday, 01 Apr 2024 09:54:07 AM
Government scheme: Women are getting good interest rates in this scheme, invest

इंटरनेट डेस्क। महिलाओं के हित में कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। आज हम आपको केन्द्र सरकार की एक योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें निवेश करने पर महिलाओं को शानदार रिटर्न मिल रहा है। 

आज हम आपको केन्द्र सरकार की महिला सम्मान बचत पत्र योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। महिला सम्मान बचत पत्र योजना में महिलाओं को निवेश करने पर 7.5 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इस सरकारी योजना में महिलाएं न्यूनतम 1 हजार रुपए और अधिकतम 2 लाख रुपए तक निवेश कर सकती हैं।

महिलाओं के पास इस सरकारी योजना में दो सालों तक निवेश करने का मौका होगा। अगर आपको इस योजना में निवेश करना है तो आज ही नजदीकी डाकघर में विजिट कर खाता खुलवा लें। ये योजना महिलाओं के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगी। इससे मिली राशि से से महिलाओं के कई काम निकल जाएंगे।

PC:  fortuneindia

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.