- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल कीमतों को अपडेटर कर दिया है। आज भी कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। अमेरिका-इजराइल और ईरान विवाद खत्म नहीं होने के कारण अभी दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा इजाफा होने की आशंका बनी हुई है।
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी पेट्रोल की कीमत 112.66 और डीजल की कीमत 97.78 रुपए प्रति लीटर है। दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 113.51 रुपए और डीजल की कीमत 99.82 रुपए प्रति लीटर है।
मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत 97.83 रुपए है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है। पिछले महीने में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में चार बार इजाफा किया गया है। इस महीने अभी तक राहत मिली हुई है।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें