PM Kisan Yojana: कब जारी हो सकती है योजना की 22वीं किस्त? जान लें आप

Hanuman | Saturday, 17 Jan 2026 09:32:03 AM
PM Kisan Yojana: When can the 22nd installment of the scheme be released? Find out here

इंटरनेट डेस्क। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत केन्द्र सरकार देश के किसानों को हर साल छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता देती है। ये राशि साल में तीन बार दो-दो हजार रुपए की किस्तों के रूप में जारी की जाती है। अभी तक योजना की 21 किस्ते जारी हो चुकी हैं। अब किसानों को योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त कब जारी हो सकती है। केन्द्र सरकार ने 21वीं किस्त पिछले साल नवंबर महीने में जारी की थी।

इस प्रकार अब सरकार 22वीं किस्त फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि केन्द्र सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। सरकार  किस्त जारी करने से कुछ दिनों पहले इसकी घोषणा करती है। देश में बड़ी संख्या में किसान इस सरकारी योजना का लाभ उठा रहे हैं।

PC:  jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.