बेट के निधन के बाद Vedanta Group के संस्थापक अनिल अग्रवाल ने लिया बड़ा निर्णय, करेंगे संपत्ति का 75 प्रतिशत हिस्सा दान

Hanuman | Monday, 12 Jan 2026 12:58:55 PM
Vedanta Group founder Anil Agarwal has made a major decision: he will donate 75 percent of his wealth

इंटरनेट डेस्क। वेदांता ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने इकलौते बेट का निधन होने के बाद बड़ा निर्णय लिया है। देश के जाने-माने उद्योगपतियों में शामिल अनिल अग्रवाल ने अपनी कुल संपत्ति का 75 प्रतिशत हिस्सा दान करने का निर्णय लिया है। इकलौते बेट के निधन के बाद उन्होंने एक भावुक पोस्ट में कई बातों का जिक्र किया।

 इसमें उन्होंने अपनी कुल संपत्ति का 75 प्रतिशत हिस्सा दान करने का भी जिक्र किया है। जिसे लेकर हर जगह चर्चा हो रही है। एक सामान्य परिवार में जन्मे अनिल अग्रवाल ने अपनी मेहनत के दम पर वेदांता ग्रुप को एक बड़ी कंपनी बना दिया। आज वे  देश के उन दिग्गज उद्योगपतियों में शामिल हैं, जिन्होंने जमीन से उठकर अरबों की संपत्ति खड़ी की है।

आज हम आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश ही उड़ जाएंगे। सन्डे गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, अनिल अग्रवाल के पास 4.2 अरब डॉलर यानी 3.66 लाख करोड़ की संपत्ति है। देश के जाने-माने उद्योगपतियों में शामिल अनिल अग्रवाल की कमाई का बड़ा हिस्सा वेदांता ग्रुप की कंपनियों, शेयरहोल्डिंग और निवेश से आता है।

इन कामो के लिए करेंगे दान

बेटे के निधन के बाद अनिल अग्रवाल ने फैसला किया कि वे अपनी कुल संपत्ति का 75 प्रतिशत हिस्सा समाज के कल्याण के लिए दान करेंगे। बेटे के साथ देखे गए सपनों को पूरा करने के लिए उन्होंने ये फैसला लिया है। उनकी इच्छा है कि उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा जरूरतमंद लोगों की मदद में लगे। वह अपनी संपत्ति का 75 प्रतिशत हिस्सा गरीबों की मदद, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के अवसर बढ़ाने में दान करेंगे।

PC: ndtv 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.