गहलोत सरकार ने प्रदेश को बदहाल किया: Vasundhara Raje

Samachar Jagat | Friday, 17 Nov 2023 10:21:07 AM
Gehlot government has ruined the state: Vasundhara Raje

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने एक बार फिर से प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने बांसवाड़ा में आयोजित जनसभा में प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को आड़े हाथ लिया है। इस संबंध में उन्होंने ट्वीट किया है।

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने गुरुवार को ट्वीट किया कि देश में एक तरफ तो मोदी जी हैं, जिन्होंने राम मंदिर निर्माण का सपना साकार किया। गरीब कल्याण, जन-धन, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला, किसान सम्मान निधि, मुद्रा और बीमा योजना के माध्यम से करोड़ों देशवासियों के जीवन को खुशहाल किया है। वहीं एक तरफ गहलोत जी की सरकार हैं, जिसने प्रदेश को बदहाल किया। यहां रोज 20 दुष्कर्म, 7 हत्याएं हुई तथा 19 बार पेपर लीक कर 70 लाख से ज्यादा युवाओं के सपनों पर पानी फेर दिया गया है।

वागड़ की आज की यात्रा की अंतिम जनसभा बांसवाड़ा में की। जहां भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ प्रत्याशी धन सिंह रावत जी के समर्थन में सभा को संबोधित किया। यहां रावत को आशीष देने उमड़े जनसमूह ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा में ही जनता का विश्वास है और भाजपा ही विकास की पर्याय है।

PC: twitter



 

Copyright @ 2023 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.