Indore: पत्नी ने प्रेमी के साथ बना लिए अवैध संंबंध, फिर पति के साथ...

Hanuman | Wednesday, 01 Jan 2025 09:03:25 AM
Indore: Wife had illicit relations with her lover, then with her husband...

इंटरनेट डेस्क। इंदौर में शुक्रवार जीवन धारा हेल्थ क्लिनिक में हुई होम्योपैथी डॉक्टर सुनील साहू की हत्या को लेकर पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इसके बादे में जानकर आपके ही होश उड़ जाएंगे। इस वारदात में डॉक्टर की पत्नी सोनाली साहू का प्रेमी शामिल है। उसने ही भाड़े के दो हत्यारों के साथ मिलकर होम्योपैथी डॉक्टर सुनील साहू की हत्या करवा दी। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कार को  उज्जैन से बरामद कर दिया है। 

खबरों के अनुसार, शुक्रवार रात 10.40 बजे जीवन धारा हेल्थ क्लिनिक में तीन नकाबपोश बदमाशों ने होम्योपैथ डॉक्टर सुनील साहू पर गोली चलाई थी। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो इसमें हत्यारों के सफेद कार में आने का खुलासा हुआ। 

वकील के साथ थे मृतक की पत्नी के प्रेम संबंध
पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि डॉक्टर की पत्नी सोनाली साहू का संतोष शर्मा के साथ प्रेम संबंध था। डॉक्टर की पत्नी सोनाली एक आईटी कंपनी में कार्य किया करती भी। वहीं प्रेमी संतोष वकील है। 

सोनाली पर शादी के लिए दबाव डालता था प्रेमी
पुलिस ने सोनाली ने पूछताछ तो उन्होंने चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि संतोष से उसकी कई सालों से दोस्ती थी। शादीशुदा होने के बाद बावजूद संतोष सोनाली पर शादी के लिए दबाव डालता था। सोनाली ने बताया कि वह प्रेमी से केवल अवैध संबंध बनाए रखना चाहती थी। सोनाली ने बताया कि संतोष ने दो सुपारी किलर्स की सहायता से पति की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर की पत्नी सोनाली को हिरासत में ले लिया है।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.