- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजधानी जयपुर से रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। इस मामले के बारे में जानकर एक बार तो आपका रिश्तों से विश्वास ही उठ जाएगा। यहां पर एक व्यक्ति ने अपनी विवाहित साली के साथ दुष्कर्म किया। चाकसू निवासी विवाहिता ने इस संबध में मामला दर्ज करवाया है।
दर्ज मामले के आधार पर पुलिस ने बताया कि बहन का पति होने के कारण आरोपी जीजा का पीडि़ता के घर पर आना-जाना था। जुलाई-2025 में जीजा पीड़िता से मिलने के बहाने आया। वह डरा-धमकाकर साली को सोडाला पुलिया के नीचे जूस पिलाने ले गया। यहां पर जूस के ग्लास में नशे की गोली डालकर धोखे से साली को पिला दिया।
इससे महिला पर बेहोशी छाने लगी। इसके बाद जीजा ने साली के साथ जबरदस्ती रेप किया। विरोध करने पर साली डराया-धमकाया। उसने इस बात की जानकारी किसी को देने पर बेटे को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें