- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पोते की जल्द ही राजनीति में एंट्री हो सकती है। इस प्रकार के कयास वसुंधरा राजे की सोमवार को अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद लगने लगे हैं। दिल्ली में हुई इस मुलाकात को आधिकारिक तौर पर शिष्टाचार मुलाकात बताया गया है।
सोमवार को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे अपने बेटे दुष्यंत सिंह, बहू निहारिका सिंह और अपने पोते-पोती के साथ पीएम मोदी से मिलने पहुंचीं। उनके फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस मुलाकात में सबसे ज्यादा चर्चा वसुंधरा राजे के पोते विनायक प्रताप सिंह की हो रही है। खबरों के अनुसार, पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान विनायक प्रताप सिंह से उनकी खास बातचीत भी हुई है। इसी कारण अब कयास लग रहे हैं कि विनायक प्रताप सिंह जल्द ही राजनीति में एंट्री कर सकते हैं। वह दादी वसुंधरा राजे की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं।
विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार किया था विनायक प्रताप सिंह ने मतदान
आपको बता दें कि विनायक प्रताप सार्वजनिक मंचों पर कम ही नजर आते हैं। हालांकि किसी न किसी कारण से सुर्खियों में भी आ जाते हैं। साल 2023 के राजस्थान विधानसभा चुनाव के दौरान विनायक प्रताप सिंह ने पहली बार मतदान किया था। वह कुछ जगहों पर वसुंधरा राजे के चुनावी अभियान में भी नजर आ चुके हैं। अभी वह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। अब आगामी समय ही बताएगा कि विनायक प्रताप की राजनीति में एंट्री होती है या नहीं।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें