Meerut: महिला के साथ तीन लोगों ने बारी-बारी से किया दुष्कर्म, फिर पीड़िता ने किया ऐसा कि...

Hanuman | Saturday, 01 Mar 2025 01:05:22 PM
Meerut: Three people raped a woman one by one, then the victim did this...

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने का एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। अब मेरठ के जुल्हैड़ा रोड स्थित ईंट भ_े पर तीन युवकों द्वारा आसाम की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की घिनौनी वारदात सामने आई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

खबरों के अनुसार, इस संबंध में पुलिस ने बताया कि आसाम की पीडि़ता महिला चार साल से वह मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में रह रही है। यहां पर वह एक फैक्ट्री में काम कर वह परिवार का पालन पोषण कर रही है। महिला को गुरुवार को उसकी मवाना निवासी महिला मित्र ने उसे अपने घर बुलाया था। इसके बाद मित्र का पति उसे अपनी बाइक पर बैठाकर दौराला ले आया। बीच रास्ते में एक युवक ने महिला मित्र के पति को चार हजार रुपए दिए। इस पर उसने पीडि़ता को उस युवक के हवाल कर दिया। 

इस प्रकार पुलिस ने महिला को आरोपियों के चुंगल से छुड़वाया
इसके बाद युवक स्कार्पियो में महिला को सरधना क्षेत्र में जुल्हेड़ा रोड स्थित ईंट भ_े पर पहुंचा। यहां पर आरोपी के दो साथी पहले से मौजूद थे। इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद पीडि़त महिला ने अपने मकान मालिक को फोन कर इस घटना की जानकारी देकर लोकेशन भेजी।  इसके बाद मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को युवकों के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने आरोपियों को भी पकड़ लिया। इस मामले में  पुलिस ने तीन नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस द्वारा इस मामले में काईवाई की जा रही है।

PC: agniban
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.