राजस्थान की जनता के सामने अब एक्सपोज हो चुकी है मोदी की गारंटी: Ashok Gehlot

Hanuman | Wednesday, 19 Jun 2024 10:27:07 AM
Modi's guarantee has now been exposed in front of the people of Rajasthan: Ashok Gehlot

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बिजली और पानी की कमी को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में पीएम मोदी की गारंटी को लेकर भी तंज कसा है।

अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात कही है। अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान भाजपा का 2023 का ये पुराना ट्वीट हमारी सरकार के दौरान जनता को गुमराह करने के लिए किया गया था और आज मीडिया में आई ये खबर भाजपा के कुशासन की सच्चाई है। मंत्री एवं सत्ताधारी दल के विधायक ही लाचार नजर आ रहे हैं।

जनता बिजली और पानी की कमी से त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है। राजस्थान की जनता के सामने अब मोदी की गारंटी एक्सपोज हो चुकी है। अब सरकार में आए 7 महीने होने के बाद भी बिजली-पानी के इंतजाम करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में भाजपा सरकार फेल हो चुकी है।

PC: barandbench
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.