हमारी सरकार गरीब, युवा अन्नदाता और महिला उत्थान हेतु काम कर रही: Bhajanlal

Hanuman | Friday, 07 Nov 2025 01:13:23 PM
Our government is working for the upliftment of the poor, young farmers and women: Bhajan Lal

जयपुर। राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय समारोह जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में हुआ। इस संबंध में राष्ट्रीय स्तर पर एक साल तक चलने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। जयपुर में हुए समारोह में पचास हजार लोगों ने एक साथ वंदे मातरम् गाया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा रहे। इस संबंध में सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी जानकारी दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जयपुर स्थित एसएमएस स्टेडियम से दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से सहभागिता की। इस दौरान वन्दे मातरम् की ऐतिहासिक यात्रा, राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता संग्राम में इसके अमूल्य योगदान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही, राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान किया।

राष्ट्रीय गीत के सामूहिक गायन ने वातावरण को राष्ट्र चेतना के भावपूर्ण स्वरों से गुंजायमान कर दिया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित जनप्रतिनिधिगण भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में विकसित राजस्थान के संकल्प के साथ हमारी सरकार गरीब, युवा अन्नदाता और महिला उत्थान हेतु काम कर रही है। मैं युवाओं से इतना ही कहना चाहता हूं कि आप सभी अपनी ताकत को पहचानिए, कर्त्तव्य निश्चित कीजिए और पूरी दुनिया में मां भारती का नाम रोशन कीजिए।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.