- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर में मरीजों के अटेंडेंट्स एवं अस्पताल के कर्मचारियों से मुलाकात की। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
अशोक गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि आज महात्मा गांधी अस्पताल, जोधपुर में अपने परिजनों की कुशलक्षेम जानने के लिए विजिट की। इस दौरान वहां पर तमाम मरीजों के अटेंडेंट्स एवं अस्पताल के कर्मचारियों से मुलाकात हुई। यहां ठेकाकर्मियों ने राज्य सरकार द्वारा अभी तक RSLDC का गठन कर उन्हें ठेका प्रथा से दूर ना करने पर नाराजगी जताई।
हमारी सरकार के दौरान ठेका प्रथा को खत्म करने के लिए REXCO की तर्ज पर RSLDC के गठन की घोषणा की थी, परन्तु नई सरकार ने इसका काम रोक दिया है। राज्य सरकार को इन अल्प आय वर्ग के कार्मिकों को शोषण से बचाने के लिए जल्द से जल्द क्रस्रुष्ठष्ट का गठन करना चाहिए।
PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें