Rajasthan Assembly Elections: टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस के इन दो नेताओं ने छोड़ी पार्टी, थाम लिया भाजपा का दामन 

Samachar Jagat | Thursday, 02 Nov 2023 10:10:57 AM
Rajasthan Assembly Elections: Angered by not getting tickets, these two Congress leaders left the party and joined BJP

जयपुर। कांग्रेस प्रत्याशियों की चौथी और पांचवीं सूची जारी होने के बाद नेताओं के बगावती तेवर देखने को मिल रहे हैं। टिकट काटे जाने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक दर्शन सिंह गुर्जर और गत चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी रहे सुभाष मील ने अपनी पार्टी को बड़ा झटका दिया है। दोनों नेताओं ने नाराज होकर कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।  

वहीं दो साल पहले उपचुनाव के समय बीजेपी से से बागी होकर आरएलपी में शामिल होने वाले उदयलाल डांगी की भी भारतीय जनता पार्टी में वापसी हुई है। 

इस संबंध में नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व और व्यक्तित्व से प्रभावित होकर विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर दर्शन सिंह गुर्जर, सुभाष मील और उदयलाल डांगी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। आप सबके आगमन से भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में मजबूती मिलेगी।

PC: twitter



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.