Rajasthan Assembly Elections: जयपुर से अब 199 प्रत्याशी हैं चुनावी मैदान, दूदू से केवल चार उम्मीदवार ही आजमाएंगे अपना भाग्य 

Samachar Jagat | Friday, 10 Nov 2023 09:29:15 AM
Rajasthan Assembly Elections: Now 199 candidates are in the fray from Jaipur, only four candidates will try their luck from Dudu

जयपुर। राजस्थान में 25 नवम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापस लेनी की अन्तिम तारीख जा चुकी है। नाम वापसी का अन्तिम दिन गुरुवार था।  नाम निर्देशन पत्र वापसी की अंतिम तिथि के बाद जयपुर जिले में विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है। जयपुर के 19 विधानसभा क्षेत्रों के लिए 199 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

राजधानी की सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। वहीं, दूदू विधानसभा क्षेत्र में न्यूनतम 4 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे। 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी नीलिमा तक्षक ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने कि बताया कि कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र से 9 प्रत्याशी, विराटनगर विधानसभा क्षेत्र से 11, शाहपुरा विधानसभा क्षेत्र से 6, चौमूं से 9, फुलेरा विधानसभा क्षेत्र से 8, दूदू विधानसभा क्षेत्र से 4, झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से 18, आमेर विधानसभा क्षेत्र से 15, जमवारागढ़ विधानसभा क्षेत्र से 8, हवामहल विधानसभा क्षेत्र से 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। 

 विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र से 13, सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र से 10, किशनपोल विधानसभा क्षेत्र से 8, आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से 14, मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से 10, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से 16, बगरू विधानसभा क्षेत्र से 12 प्रत्याशी, बस्सी विधानसभा क्षेत्र से 13, चाकसू विधानसभा क्षेत्र से 5 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमाएंगे।  

PC: aajtak



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.