- SHARE
-
जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड ने आज बीकानेर प्रवास के दौरान संभाग कार्यालय, बीकानेर शहर में संगठनात्मक बैठक ली। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने एवं जनसेवा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को सशक्त करने का संकल्प लिया। इस बात की जानकारी उन्होंने एक्स के माध्यम से भी दी है।
इस बैठक में मदरन राठौड़ ने बिना नाम लिए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को लेकर भी बड़े बयान दिए। इसे राजे के हालिया बयानों पर कटाक्ष माना जा रहा है। हाल ही में राजे ने कहा था कि 'मैं खुद को ही नहीं बचा पाई तो तुम्हारे लिए क्या कर सकती हूं। इस बयान को लेकर अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने मारवाड़ी अंदाज में कहा कि 'चिट्ठी चूर-चूर करे, मांगे डाल और घी, मोदी सु कुन झगड़ो करे, चिट्ठी खानी नाल। राजनीतिक गलियारों में इस कटाक्ष को पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के लिए एक सीधा और कड़ा संदेश माना जा रहा है।
इस बैठक में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, भूपेंद्र सैनी, बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धी कुमारी, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र जी कुमावत एवं प्रदेश प्रवक्ता अपूर्वा सिंह सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थित रहीं।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें