- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की उदयपुर पुलिस ने अब शादियों में गहने और कैश चुराने वाली एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में अंतरराज्यीय कडिया सांसी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर बदमाशों को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
झीलों की नगरी उदयपुर की सुखेर थाना पुलिस ने इस गिरोह भंडाफोड़ किया किया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 40 लाख रुपए के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं।
खबरों के अनुसार, गत 11 मार्च को महाप्रज्ञ विहार स्थित तेरापंथ भवन में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। यहां से आभूषणों से भरा बैग अचानक गायब हो गया। इस संबंध मे पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया गया था। इस मामले की जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। अब गैंग के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
PC: dainiktribuneonline
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें