Rajasthan: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह की बढ़ी मुश्किले, अब इस मामले में दर्ज हुई उनके खिलाफ FIR

Shivkishore | Monday, 01 May 2023 08:31:38 AM
Rajasthan: Union Minister Gajendra Singh's problems increased, now FIR has been registered against him in this case

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों में भले ही अभी 6 महीने का समय बचा हो लेकिन राजनेताओं के बीच घमासान अभी से मचा है। राजस्थान की राजनीति में ’रावण’ की एंट्री हो चुकी है और वो करवाई है केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह ने। जी हा दो दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को राजनीति का रावण बताया था।

उसकी के बाद से ये बयान मीडिया में छाया हुआ है और शेखावत के लिए परेशानी बन गया है। सीएम को ’राजनीति का रावण’ बताए जाने पर गजेंद्र सिंह के खिलाफ चित्तौड़गढ़ में मानहानि के आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई गई है।

जानकारी के अनुसार स्थानीय कांग्रेस नेता सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने शेखावत के खिलाफ सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। चित्तौड़गढ़ में बीजेपी की जन आक्रोश रैली में अपने भाषण में संकल्प लेने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ गजेंद्र सिंह ने ये बयान दिया था।

PC-ABP NEWS



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.