- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों आंधी-बारिश की गतिविधियों के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली हुई है। प्रदेश में अभी आंधी-बारिश की गतिविधियों का दौर जारी रहेगा। हालांकि इनमें कमी आएगी। मौसम विभाग की ओर से अब कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग के साथ-साथ उत्तरी राजस्थान के कुछ इलाकों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने राजसमंद, पाली, सिरोही, उदयपुर, सलूम्बर तथा डूंगरपुर जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बालोतरा, जालोर, झालावाड़, बारां, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ जिल में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।
कुछ स्थानों पर मध्यम से तीव्र मेघगर्जन और गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं। विभाग ने वज्रपात, ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना भी जताई है। आगामी 3 से 4 दिनों में मौसम की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक का इजाफा हो सकता है।
9 मई से सीमावर्ती इलाकों में एक नया हीटवेव दौर शुरू होने की आशंका
मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों के लिए भीषण गर्मी की चेतावनी भी जारी की गई है। विभाग ने 9 मई से सीमावर्ती इलाकों में एक नया हीटवेव दौर शुरू होने की आशंका जताई है। 8 से 11 मई के बीच जोधपुर और बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 से 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की आशंका मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें