- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। उत्तरी हवाओं के कारण राजस्थान में ठंडक बढ़ गई है। इसी के प्रभाव से प्रदेश के कई जिलों के तापमान में भारी गिरावट लगातार हो रही है। राजधानी जयपुर में आज ठंड का प्रभाव ज्यादा ही बढ़ गया है। वहीं सीकर, नागौर, चूरू, दौसा, झुंझुनूं और अलवर जिलों में सुबह के समय घना कोहरा भी देखने का मिला है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में राज्य में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है, जिससे पारा 3 से 5 डिग्री तक नीचे जाने की संभावना है।
मौसम केंद्र जयपुर की ओर से राज्य के अधिकांश भागों में आज से आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने तथा उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट आने के आसार हैं। प्रदेश के दक्षिणी और पूर्वी भागों में अधिकतम तापमान 2 से3 डिग्री नीचे जा सकता है। वहीं उत्तरी और पश्चिमी भागों में 3 से 5 डिग्री नीचे तापमान रह सकता है। आगामी दिनों मं कई जिलों में गलन की मार लोगों को झेलनी पड़ेगी।
फतेहपुर (सीकर) में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ तापमान
गुरुवार को अधिकतम तापमान बाड़मेर में 34.6 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 7.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। वहीं मौसम विभाग की ओर से राजधानी जयपुर में 16.7 डिग्री, पिलानी में 11.6 डिग्री, सीकर में 11.0 डिग्री, कोटा में 17.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 13.8 डिग्री, अजमेर में 13.7 डिग्री, भीलवाड़ा में14.6, अलवर में 14.8 डिग्री, बाड़मेर में 18.2 डिग्री, चूरू में 10.6 डिग्री और श्री गंगानगर में 14.2 डिग्री, नागौर में 09.4 डिग्री, जालौर में 18.9 डिग्री, सिरोही में 09.8 डिग्री, दौसा में 14.0 डिग्री और झुंझुनूं में 11.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें