- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अमीषा पटेल का आज जन्मदिन है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 09 जून 1975 को मुंबई में हुआ था। आज हम आपको अमीषा पटेल से जुड़ी कुछ बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आपको पता हो। अमीषा पटेल ने साल 2000 में प्रदर्शित राकेश रोशन निर्मित-निर्देशित ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसी से ऋतिक रोशन ने भी डेब्यू किया था।
स्टार अभिनेत्री अमीषा पटेल को फिल्मों में कदम रखने से पहले कुछ वक्त थिएटर में काम करना पड़ा था। उन्होंने सत्यदेव दुबे के थिएटर ग्रुप से अपना अभिनय शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने मॉडलिंग भी की थी। साल 2001 में सन्नी देओल के साथ गदर एक प्रेम कथा में काम करने के लिए अमीषा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।
इसके बाद उन्हें बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने का मौका मिला था। वर्ष 2002 में उन्होंने फिल्म हमराज में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। साल 2023 में उन्होंने गदर 2 के साथ बॉलीवुड में सफल वापसी की।
PC: divyahimachal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें