Birthday Special: रजनीकांत कभी हर महीने कमाते थे केवल 750 रुपए, आज हैं इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक

Hanuman | Friday, 12 Dec 2025 12:49:11 PM
Birthday Special: Rajinikanth once earned only Rs 750 per month, but today he owns property worth crores

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार अभिनेता रजनीकांत का आज जन्मदिन है। जन्मदिन पर पीएम मोदी सहित कई दिग्गजों ने रजनीकांत को जन्मदिन की बधाई दी है। उनका जन्म आज ही के दिन यानी 12 दिसंबर 1950 को हुआ था।

आज हम आपको रजनीकांत की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपकी नीदं ही उड़ जाएगी।  कभी 750 रुपए कमाने वाला ये अभिनेता आज करोड़ों की संपत्ति का इकलौता मालिक है। रजनीकांत ने 25 साल की उम्र में फिल्म इंडस्ट्री में अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। उन्हें आज इंडस्ट्री में 50 साल पूरे हो गए हैं। उनकी अब तक 169 फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं।

रजनीकांत आज 430 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्मों में आने से पहले रजनीकांत एक बस कंडक्टर थे। इस नौकरी के दौरान वह महीने में 750 रुपए कमाते थे। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में आने का तय किया और उन्होंने साल 1975 में आई फिल्म ‘अपूर्व रागंगल से इंडस्ट्री में डेब्यू किया।

कुली फिल्म के लिए 200 करोड़ की भारी-भरकम फीस ली थी

आपको ये जानकार हैरानी होगी कि रजनीकांत ने कुली फिल्म के लिए 200 करोड़ की भारी-भरकम फीस वसूल की थी। ये देश में अब तक एक्टिंग के लिए सबसे ज्यादा फीस मानी गई है।  भारत का ये दिग्गज अभिनेता चेन्नई के पॉश इलाके पोएस गार्डन में रहता है। उनके इस घर की कीमत 35 करोड़ रुपए है। फोर्ब्स के अनुसार, रजनीकांत देश में अल्लू अर्जुन, थलापति विजय और शाहरुख खान के बाद चौथे सबसे महंगे अभिनेता है। रजनीकांत ने शानदार अभिनय के दम पर अपनी विशेष पहचान बनाई है।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.