- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड से एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि डायरेक्टर शकील नूरानी को यौन उत्पीड़न और दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया है। फिल्म जोरू का गुलाम के डायरेक्टर पर 33 साल की एक्ट्रेस ने यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग सहित कई आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई थी। ये मामला 2016 का है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, अभिनेत्री की शकील नूरानी से पहली मुलाकात 2016 में लोखंडवाला में एक अवॉर्ड कार्यक्रम के दौरान हुई थी। नूरानी इस दौरान अभिनेत्री से एक प्रोजेक्ट के बारे में बात की और काम के लिए संपर्क करने को कहा था। इसके बाद एक्ट्रेस स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए नूरानी के मालवानी स्थित घर गई थीं।
वहां नूरानी ने अभिनेत्री को सॉफ्ट ड्रिंक पीने को दिया। इसे पीने के बाद वह बेहोश हो गईं। होश आने के बाद नूरानी ने उन्हें मोबाइल पर एक्ट्रेस का वीडियो दिखाया। डायरेक्टर ने इसके बाद पुलिस से संपर्क करने या परिवार को जानकारी देने पर वीडियो सर्कुलेट करने की धमकी दी है।
PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें