- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर का बॉक्स ऑफिस पर जलवा देखने को मिला है। बॉक्स ऑफिस पर 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई करने के बाद ये फिल्म ओटीटी पर छाई हुई है। अब बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणवीर सिंह 'धुरंधर 2' से नया बवाल काटने की तैयारी में है।
पिछले ही दिनों मेकर्स की ओर से धुरंधर 2 टीजर जारी किया था। रिलीज होने से ही धुरंधर 2 या धुरंधरः द रिवेंज ने मोटी कमाई कर ली है। खबरों के अनुसार, फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने एक बड़ी डील लॉक की है। धुरंधर 2 को 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
इससे पहले ही रणवीर सिंह की इस फिल्म ने 245 करोड़ की कमाई कर ली है। खबरों के अनुसार, धुरंधर 2 ने अपने नॉन-थिएट्रिकल राइट्स से 245 करोड़ कमा लिए हैं। इसी के साथ ये हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी डील्स में से एक बन गई है। दर्शकों को धुरंधर 2 फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स को इस फिल्म से बड़ी उम्मीदें हैं।
PC: truthofbengal
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें