- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के एक शीर्ष पूर्व अधिकारी ने पाकिस्तान और आसिम मुनीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। खबरों के अनुसार, पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ये बड़ा बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने पाकिस्तान को आतंकी देश बोलकर आसिम मुनीर को गिरफ्तार करने की बात कही है। वहीं डोनाल्ड ट्रंप को भारत ने माफी मांगने की बात भी कही है। रुबिन ने इस दौरान ये भी बोल दिया कि अमेरिका के लिए पाकिस्तान को गले लगाने का कोई रणनीतिक लॉजिक नहीं है।
पेंटागन के पूर्व अधिकारी रुबिन ने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला देश घोषित किया जाना चाहिए। अगर आसिम मुनीर अमेरिका आते हैं तो उन्हें सम्मानित करने के स्थान पर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। आपको बात दें कि आर्मी चीफ असीम मुनीर का पाकिस्तान में चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस (सीडीएफ) बना दिया है।
माइकल रुबिन ने भारत को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बोल दिया कि पिछले एक साल में हमने भारत के साथ जैसा बर्ताव किया है। उसके लिए अमेरिका को खुलकर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यहां तक बोल दिया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को माफी मांगना पसंद नहीं है, लेकिन अमेरिका के लोकतंत्रों का हित एक आदमी के अहंकार से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। चाहे वह कितना भी बड़ा क्यों न हो'
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर कसा तंज
पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन अपने ही देश के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर भी तंज कसा है। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और रूस को एक साथ लाया, उसके लिए वह नोबेल पुरस्कार के हकदार हैं।
PC: aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें