Mexico में हुआ बड़ा रेल हादसा, 13 लोगों की मौत, 98 घायल

Hanuman | Monday, 29 Dec 2025 02:37:09 PM
A major train accident occurred in Mexico, killing 13 people and injuring 98

इंटरनेट डेस्क। मेक्सिको के दक्षिणी राज्य ओक्साका में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने के कारण ये हादसा हुआ है। इस हादसे में कम से कम 13 लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं 98 लोग घायल हो गए।

खबरों के अनुसार, मेक्सिको में ये हादसा इंटरोशियनिक ट्रेन में हुआ, जो मेक्सिको की प्रशांत महासागर तट (सलीना क्रूज) से खाड़ी तट (कोट्जाकोआल्कोस) को जोड़ने वाली लाइन पर चल रही थी। बताया जा रहा है कि इस ट्रेन में 241 यात्री और 9 क्रू मेंबर समेत कुल 250 लोग सवार थे।

हादसा निजांडा शहर के पास एक तेज मोड़ पर हुआ। ट्रेन का इंजन पटरी से उतरने के बाद कुछ कोच एक गहरी खाई  की ओर झुक गए। वहीं कुछ डिब्बे पलट गए। बताया जा रहा है कि घायलों में से 36 को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

PC: siasat 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.