तुर्किये में क्रैश हुआ प्राइवेट जेट, विमान में सवार सैन्य प्रमुख सहित सभी लोगों की हुई मौत

Hanuman | Wednesday, 24 Dec 2025 09:35:38 AM
A private jet crashed in Turkey, all people on board were killed

इंटरनेट डेस्क। विमान हादसे होना अब आम बात होती जा रही है। अमेरिका के बाद अब तुर्किये में बड़ा विमान हादसा हुआ है।  इस विमान हादसे में लीबिया के सैन्य प्रमुख मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद समेत 8 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। खबरों के अनुसार,  लीबिया के पीएम अब्दुल-हमीद दबीबे ने तुर्किये में हुए विमान हादसे के बारे में जानकारी दी है।

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुए प्राइवेट जेट में लीबिया के मिलिट्री चीफ, चार अन्य अधिकारी और तीन क्रू मेंबर्स थे। विमान क्रैश होने के बाद इसमें सवार सभी लोगों के मारे जाने की खबर है। विमान के क्रैश होने का कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है।

खबरों के अनुसार, लीबिया के पीएम दबीबे ने  विमान हादसे देश के सैन्य प्रमुख (मिलिट्री चीफ) मुहम्मद अली अहमद अल-हद्दाद सहित आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। लीबियाई प्रतिनिधिमंडल तुर्किये की राजधानी अंकारा से आधिकारिक दौरे के बाद अपने देश लौटत समय ये विमान हादसा हुआ है। प्रधानमंत्री दबीबे ने इस घटना  पर दुख प्रकट करते हुए इसे लीबिया के लिए एक बड़ी क्षति करार दिया है।

करीब 40 मिनट बाद ही टूट गया संपर्क

तुर्किये के गृह मंत्री अली येरलिकाया ने  विमान को लेकर जानकारी दी कि इसने मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे अंकारा के एसेनबोगा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी।  करीब 40 मिनट बाद ही इसका संपर्क टूट गया था। इसके बाद हादसे की  सूचना मिली।

हाल ही में अमेरिका में हुआ था विमान हादसा

आपको बता दें कि इससे पहले अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना के स्टेट्सविले रीजनल एयरपोर्ट पर एक विमान हादसा हुआ है। इस विमान हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है। यहां पर एक सेसना सी550 बिजनेस विमान क्रैश हो गया। विमान टेकऑफ के कुछ मिनटों बाद वापस लौटने का प्रयास कर रहा है था, इसी दौरान प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

PC: dainiksaveratimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.