- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। साल 2025 की विदाई से पहले दो देशों के बीच जंग छिड़ गई है। अब थाईलैंड और कंबोडिया युद्ध की आग में कूद पड़े हैं। दोनों देशों के बीच शांति के लिए बातचीत होने बावजूद जंग छिड़ना चौंकाने वाला कदम है। 5 महीने का सीजफायर टूटने के बाद अब थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर से झड़प शुरू हो गई थी। थाईलैंड ने एफ-16 लड़ाकू विमानों से उत्तर-पश्चिमी प्रांत बांटेय मीनचे में एक गांव पर करीब 40 बम गिराए।
इसका दावा कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने किया है। उन्होंने बताया कि थाईलैंड ने एफ-16 लड़ाकू विमानों से उत्तर-पश्चिमी प्रांत बांटेय मीनचे में एक गांव पर करीब 40 बम गिराए। हालांकि इस हमले में अभी तक किसी के मरने की जानकारी नहीं मिली है। इस हमले से कई घरों और अन्य चीजों को नुकसान पहुंचा है। थाईलैंड की ओर से इस हमले की पुष्टि की गई है। थाईलैंड की ओर से जानकारी मिली की सेना और वायुसेना की संयुक्त कार्रवाई जरूरी थी, ताकि देश के के सा केओ प्रांत की रक्षा हो सके।
दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय दावों के कारण बना हुआ है तनाव
गौरतलब है कि जहां पर हमला हुआ वह प्रांत बांटेय मीनचे से सटा है और यहां के कुछ इलाकों पर दोनों देशों की ओर से अपना-अपना दावा किया जाता है। बॉर्डर पर लंबे समय से दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय दावों के कारण तनाव बना हुआ है। ये तनाव जुलाई के अंत में लड़ाई में तब्दील हो गया था। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दबाव से दोनों देशों की ओर से पांच दिन की लड़ाई के बाद एक अस्थिर सीजफायर पर सहमति जताई थी। अब ये सीजफायर टूट चुका है।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें