- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। विमान हादसे होना भी आम बात होती जा रही है। अब अमेरिका में ऐसा हुआ है। यहां फ्लोरिडा में ऑरलैंडो के पास इंटरस्टेट-95 (आई-95) हाईवे पर विमान हादसा हुआ है। इसके कारण एक शख्स के घायल होने की जानकारी मिली है।
खबरों के अनुसार, फ्लोरिडा के ऑरलैंडो में उस समय विमान हादसा हुआ जब एक छोटा विमान इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हाईवे पर दौड़ रही कार से जा टकराया। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
खबरों के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान कथित तौर पर कोको में 201 मील मार्कर के पास आई-95 हाईवे के साउथबाउंड साइड पर इमरजेंसी लैंडिंग करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह एक कार से टकरा गया और क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में कम से कम 2 लोग सवार थे। विमान में सवाल दोनों लोग सुरक्षित रहे। हालांकि कार चला रही महिला घायल हो गई।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें