- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सिडनी के बॉन्डी बीच पर हनुक्का सेलिब्रेशन के दौरान हुए आतंकी हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। स्ट्रेलिया की फेडरल पुलिस कमिश्नर क्रिसी बैरेट ने इस हमले को इस्लामिक स्टेट से प्रेरित बताया है। इस हमले में एक बच्चे समेत 15 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इस हमले को लेकर अधिकारियों ने खुलासा किया कि संदिग्ध एक पिता और बेटा थे, जिनकी उम्र 50 और 24 साल थी।
गोलीबारी के दौरान एक आतंकी मारा गया है जबकि उसके बेटे का एक अस्पताल में इलाज जारी है। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने इस संबंध में बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि पुलिस ने जो कहा है वह सबूतों पर आधारित है। इसमें जब्त किए गए वाहन में इस्लामिक स्टेट के झंडे की मौजूदगी भी शामिल है। सिडनी आतंकी हमले में घायल 25 लोगों में से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 3 बच्चे भी अस्पताल में भर्ती हैं।
PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें