- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया का आज 80 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह करीब 6 बजे (स्थानीय समय) फज्र की नमाज के तुरंत बाद ढाका के एवरकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थीं।
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के निधन के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। उनके परिवार और बांग्लादेश के सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर आगे लिखा कि बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री के तौर पर बांग्लादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई अपनी गर्मजोशी भरी मुलाकात याद है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें