ब्रिटेन की विदेश सचिव एलिजाबेथ ट्रस ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की, वैक्सीनेशन में दोनों देशों के बीच बड़ा सहयोग रहा

Samachar Jagat | Friday, 22 Oct 2021 10:43:47 PM
Britain's Foreign Secretary Elizabeth Truss called on Foreign Minister Dr. S. Jaishankar met, there was great cooperation between the two countries in vaccination

इंटरनेट डेस्क। नई दिल्ली में आज शुक्रवार को ब्रिटेन की विदेश सचिव एलिजाबेथ ट्रस ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से मुलाकात की। दोनों मंत्रियों ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता भी की। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि हमारे क्षेत्र के करीब, हमारे क्षेत्र में कई भू-राजनीतिक और राजनीतिक बदलाव हुए हैं। एक बड़ा मुद्दा यह भी है कि हम कैसे COVID से और उसके स्वास्थ्य, राजनीतिक और आर्थिक परिणामों से निपटते हैं। 

 

वैक्सीनेशन दोनों देशों के बीच सहयोग का एक बड़ा क्षेत्र है - यहां सीरम इंस्टीट्यूट में उत्पादित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन इसका एक उदाहरण है। हम साथ में बहुत कुछ कर सकते हैं जैसे COP26 से पहले पर्यावरण पर अपनी विशेषज्ञता साझा करना: ब्रिटेन की विदेश सचिव एलिजाबेथ ट्रस pic.twitter.com/9bRmrL8Uci

— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 22, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, ब्रिटेन की विदेश सचिव एलिजाबेथ ट्रस ने भारतीय मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वैक्सीनेशन दोनों देशों के बीच सहयोग का एक बड़ा क्षेत्र है - यहां सीरम इंस्टीट्यूट में उत्पादित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका वैक्सीन इसका एक उदाहरण है। हम साथ में बहुत कुछ कर सकते हैं जैसे COP26 से पहले पर्यावरण पर अपनी विशेषज्ञता साझा करना। 

ब्रिटिश विदेश सचिव ने कहा कि हम भारत के साथ अपनी साझेदारी को अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हैं। भारत फ्री एंटरप्राइज और स्वतंत्रता में विश्वास करता है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.