- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। चीन ने अमेरिका रक्षा विभाग की हालिया वार्षिक रिपोर्ट पर नाराजगी जताई है। इस रिपोर्ट में अमेरिका ने चीन-भारत के संबंधों का उल्लेख किया है। रिपोर्ट में अमेरिका ने भारत को चीन के प्रति आगाह किया है। अमेरिका ने इस संबंध में कहा कि चीन भारत के साथ दोहरी रणनीति अपना रहा है और भारत को इसके प्रति सचेत रहने की जरूरत है।
पेंटागन की ओर से चीन और उससे जुड़े खतरों को लेकर करीब 100 पन्नों की एक रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट पर चीन के विदेश मंत्रालय ने कड़ी आपत्ति जताते हुए अमेरिका पर चीन-भारत संबंधों में सुधार को रोकने की कोशिश में अपनी रक्षा नीति को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया। खबरों के अनुसार,
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान इस संबंध में कहा कि चीन भारत के साथ अपने संबंधों को रणनीतिक लंबे समय के नजरिए से देखता है। सीमा मुद्दा चीन और भारत के बीच का मामला है। चीन ने इस संबंध में अमेरिका को स्पष्ट कर दिया कि हम किसी भी देश द्वारा इस मुद्दे पर कोई भी फैसला सुनाने का विरोध करते हैं।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें