China ने अब अमेरिका पर कर दी है सबसे बड़ी कार्रवाई, बढ़ सकता है दोनों देशों के बीच तनाव

Hanuman | Saturday, 27 Dec 2025 08:46:59 AM
China has now taken its biggest action against the US, which could escalate tensions between the two countries

इंटरनेट डेस्क। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अब अमेरिका पर एक बड़ी कार्रवाई की है। उनके निर्देश पर अब चीन ने 20 अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है।  चीन ने ये कार्रवाई डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा ताइवान को रिकॉर्ड 11.1 अरब डॉलर के हथियार बिक्री पैकेज को मंजूरी देने के जवाब में की गई है। इसे चीन की अमेरिका के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। चीन के इस कदम से दोनों देशों के बीच में तनाव और भड़क सकता है।

चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से इस संबंध में अमेरिका को चेतावनी दी गई है। विदेश मंत्रालय ने बोल दिया कि ताइवान के मुद्दे पर चीन को उकसाने की किसी भी कोशिश का दृढ़ जवाब दिया जाएगा। अमेरिका की ओर से चीन के ताइवान क्षेत्र को बड़े पैमाने पर हथियार बेचने की घोषणा के जवाब में  मंत्रालय ने बोल दिया कि बीजिंग ने हाल के वर्षों में ताइवान को हथियार देने में शामिल 20 अमेरिकी सैन्य-संबंधित कंपनियों और 10 वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ जवाबी उपाय करने का फैसला किया है।

चीनी विदेश मंत्रालय ने कर दिया है ये स्पष्ट

चीनी विदेश मंत्रालय की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि ताइवान के मामले में लाल रेखा पार करने और उकसावा करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति या देश को चीन की ओर से  का दृढ़ जवाब दिया जाएगा।  हालांकि चीन ने ये एक्शन मुख्य रूप से प्रतीकात्मक माना जा रहा है, क्योंकि निशाने पर आई अधिकांश अमेरिकी रक्षा कंपनियों का चीन में कोई कारोबारी संचालन नहीं है।

PC: politico
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.