China: मोदी, जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात ने बढ़ाई डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन!

Hanuman | Monday, 01 Sep 2025 09:28:00 AM
China: Modi, Jinping and Putin's meeting increased Donald Trump's tension!

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार की ओर से भारत पर पचास प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के बाद चीन में आज कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला है।

चीन के तियानजीन में आज सुबह विश्व के तीन दिग्गज नेताओं की मुलाकात हुई। एससीओ मीटिंग के दौरान आज सुबह भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी, मेजबान चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति पुतिन की आपस में मुलाकात हुई। दुनिया के इन तीन दिग्गज नेताओं की गर्मजोशी भरी मुलाकात ने  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टेंशन जरूर ही बढ़ा दी होगी। 

तियानजीन में तीन महाशक्तियों के महामिलन से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन भारतीय पीएम मोदी के आस-पास खड़े हैं। तीनों राष्ट्राध्यक्षों ने अपने ट्रांसलेटर के साथ हल्के-फुल्के माहौल में आपस मेें बात की। भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी ने इस मुलाकात की फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।  

PC: x 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.