- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम कराने का दावा किया है। ट्रंप ने अब बोल दिया कि भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी से बातचीत कर पांच घंटे में दोनों देशों का युद्ध रुकवाया था। वहीं भारत की ओर से साफ किया जा चुका है कि पाक की ओर से अनुरोध किए जाने के बाद सैन्य कार्रवाई रोकी गई थी।
खबरों के अनुसार, अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मैं एक बहुत ही शानदार व्यक्ति नरेंद्र मोदी से बात कर रहा था। मैंने कहा कि मैं आपके साथ कोई व्यापारी डील नहीं करना चाहता। आप लोग परमाणु युद्ध कर लेंगे...। डोनाल्ड ट्रंप कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पांच घंटे की बात के बाद डील तय हुई।
अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का फिर से भारत-पाक संघर्ष विराम कराने का दावा भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क प्रभावी होने से पहले किया था। आपको बता दें कि भारत पर अब अमेरिका ने 50 प्रतिशत टैरिफ प्रभावी कर दिया है। इससे अमेरिका में कई भारतीय वस्तुएं महंगी हो जाएंगी।
PC: firstpost
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें