Donald Trump ने अब ईरान सरकार को दे डाली है ये चेतावनी, कहा- अगर प्रदर्शनकारियों को मारा जाएगा तो…

Hanuman | Friday, 09 Jan 2026 01:23:23 PM
Donald Trump has now issued this warning to the Iranian government, saying,

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर से ईरान सरकार को कड़ी चेतावनी दे डाली है। उन्होंने अब बोल दिया कि अगर ईरान में प्रदर्शनकारियों को मारा जाएगा तो इसका बहुत कड़ा जवाब दिया जाएगा। खबरों के अनुसार, डोनाल्ड ट्रम्प ने एक साक्षात्कार में ईरान में चल रहे सरकार विरोधी प्रदर्शनों में हिंसा की ओर इशारा करते हुए बड़ी बात कही है।

उन्होंने इस संबंध में बोल दिया कि अगर वे लोगों को मारना शुरू करते हैं जैसा कि वे अक्सर दंगों के दौरान करते हैं, तो उन पर बहुत जोरदार हमला करेंगे। तेहरान को यह संदेश बहुत स्पष्ट शब्दों में दे दिया गया है कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी।  अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के अलावा उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भी ईरान में प्रदर्शनकारियों का समर्थन देते हुए बोल दिया कि अमेरिका उन लोगों के साथ खड़ा है, जो शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों के लिए विरोध कर रहे हैं।

ईरान में देशव्यापी इंटरनेट सेवा बंद
आपको बता दें कि गिरती अर्थव्यवस्था और कड़े सुरक्षा उपायों के खिलाफ ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बढ़ने के बाद अधिकारियों की ओर से यहां पर देशव्यापी इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।  यहां पर हिंसा की आग बड़े शहरों से लेकर दूरदराज के इलाकों तक फैल चुकी है। बढ़ती मुद्रास्फीति और मुद्रा के मूल्य में भारी गिरावट को लेकर ईरान में प्रदर्शनों की शुरुआत 28 दिसंबर को हुई थी। इन प्रदर्शनों में अब तक कम से कम 38 लोगों की मौत हो चुकी है। 2,200 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी है।

PC: fortune
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.