Donald Trump ने अब पत्नी के अंडरगारमेंट्स को लेकर दे दिया बयान, कहा- मेलानिया की आलमारी…

Hanuman | Tuesday, 23 Dec 2025 09:01:16 AM
Donald Trump has now made a statement about his wife's undergarments, saying,

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने फैसलों से दुनिया की सुर्खियों में बने रहते हैं। अब वह अपने एक बयान को लेकर चर्चा में आए हैं। इस बार उन्होंने पत्नी के अंडरगारमेंट्स को लेकर बयान दिया है। खबरों के अनुसार, नॉर्थ कैरोलिना की एक रैली के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेलानिया की पैंटी का जिक्र करते हुए बोल दिया कि वह उन्हें स्टीम करके रखती हैं।

ट्रंप के मुंह से ऐसी बातें सुनकर वहां खड़ा हर व्यक्ति चौंक गया। महंगाई और दवाओं की कीमतें कम करने जैसे आर्थिक मुद्दों पर हुई रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने 2022 की एफबीआई रेड का जिक्र करते हुए कहा कि फेडरल एजेंट मेरी पत्नी की आलमारी में गए और उनके ड्रॉअर देखे। एफबीआई एजेंट पर गंभीर आरोप लगाते हुए ट्रंप ने मेलानिया की आलमारी ऑर्गनाइज करने के रवैये का जिक्र किया। इस दौरान ट्रंप ने कहा कि उनकी पत्नी मेलानिया बहुत ही सलीकेदार इंसा हैं और वह सब कुछ बेहद परफेक्ट रखती हैं।

2022 में एफबीआई ने डाली थी ट्रंप  के बंगले पर रेड

ट्रंप ने कहा कि उनके अंडरगारमेंट भी एकदम सही तरीके से फोल्ड किए हुए होते हैं।  बातों ही बातों में उन्होंने बोल दिया कि मेलानिया के अंडरगारमेंट एकदम सही तरीके से फोल्ड और पैक किए होते हैं। वे इतने परफेक्ट होते हैं, जैसे मुझे लगता है कि वह उन्हें स्टीम करती हैं। आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मार-ए-लागो स्थित बंगले पर 2022 में एफबीआई ने रेड डाली थी। इस दौरान उन पर सरकारी दस्तावेजों को गलत तरीके से रखने का आरोप लगा था।

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.