- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से इंडिया के खिलाफ एक सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं। खबरों के अनुसार, अब ट्रंप ने भारत से निर्यात होने वाले चावल पर नए टैरिफ लगाने के संकेत दिए हैं।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के किसानों के लिए 12 अरब डॉलर के मदद पैकेज की घोषणा करते समय इस बात के संकेत दिए हैं। अमेरिकी किसानों के एक प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत और दूसरे देशों से आने वाले चावल के कारण उन्हें नुकसान होने की शिकायत की थी।
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके बाद कॉमर्स सेक्रेट्री की ओर से मुखातिब होते हुए कहा कि भारत ऐसा नहीं कर सकता है। इसके लिए टैरिफ देना होगा। अभी अमेरिका की ओर से भारतीय चावलों पर 25 फीसदी टैरिफ और 25 प्रतिशि पैनल्टी लगा रखी है। अगर नए टैरिफ लगे तो ये लिमिट 50 प्रतितशत के पार हो जाएगी।
PC: business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें