Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति का वेनेजुएला के लोगों के लिए फरमान, केवल अमेरिका में बना सामान ही खरीदें

Shivkishore | Thursday, 08 Jan 2026 01:00:20 PM
Donald Trump: The American president's decree to the people of Venezuela: Buy only American-made goods.

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने बुधवार, 7 जनवरी को वेनेजुएला के लोगों के लिए एक और आदेश जारी किया। खबरों की माने तो इस आदेश में ट्रंप ने कहा कि वेनेजुएला के लोगों को तेल के लिए होने वाली नई डील से जो भी पैसे मिलेंगे, उससे अब केवल अमेरिका में बना सामान ही खरीदेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो डोनल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल से बात करते हुए कहा कि वेनेजुएला के लोग अब केवल अमेरिका में बना सामान ही खरीदेंगे। इस सामान में अमेरिका के कृषि उत्पाद, दवाई, मेडिकल डिवाइस जैसे प्रोडक्ट तक सबकुछ शामिल है।

जानकारी के अनुसार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ट्रूथ सोशल को बताया कि अमेरिका नए तेल सौदों से वेनेजुएला के लोग जो पैसे कमाएंगे, उससे अब वे केवल अमेरिकी प्रोडक्ट्स ही खरीदेंगे। इस सामान में अमेरिकी कृषि उत्पाद, अमेरिकी दवाई और अमेरिकी मेडिकल डिवाइस के साथ ही वेनेजुएला के इलेक्ट्रिक ग्रिड को बेहतर करने लिए उपकरण भी अमेरिका के ही होंगे।

pc- newsonair.gov.in



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.