Ethiopia: पीएम मोदी को मिला अब ये बड़ा पुरस्कार, पहली बार हुआ ऐसा

Hanuman | Wednesday, 17 Dec 2025 09:14:40 AM
Ethiopia: PM Modi receives this major award; this is the first time this has happened

इंटरनेट डेस्क। भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुरस्कारों की लिस्ट में एक नया नाम और जुड़ गया है। अब उन्हें इथियोपिया ने अपना सबसे बड़ा अवॉर्ड 'ग्रेट ऑनर निशान ऑफ इथियोपिया' दिया। इसके साथ ही भारतीय पीएम नरेन्द्र मोदी के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

वह अब विश्व के पहले ग्लोबल हेड ऑफ स्टेट या हेड ऑफ गवर्नमेंट बन गए हैं, जिन्हें यह अवॉर्ड मिला है। ये पुरस्कार मिलने पर पीएम मोदी ने कहा कि मैं सभी भारतवासियों की ओर से इस सम्मान को पूरी विनम्रता और कृतज्ञता से ग्रहण करता हूं। यह सम्मान उन अनगिनत भारतीयों का है जिन्होंने हमारी साझेदारी को आकार दिया।

भारतीय पीएम ने देखा साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क
इससे पहले इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा पहुंचे पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया। इथियोपिया के पीएम अबी अहमद अली खुद मोदी को अपनी गाड़ी में बिठाकर खुद ड्राइव करके होटल तक ले गए। रास्ते में दोनों देशों के पीएम रुककर साइंस म्यूजियम और फ्रेंडशिप पार्क भी देखा। इसके बाद दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच डेलीगेशन लेवल की बातचीत हुई। दोनों देशों ने अपने रिश्तों को स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप के स्तर पर ऊपर उठाने का निर्णय लिया।

पीएम मोदी का भारतीय समुदाय के सदस्यों ने किया गर्मजोशी से स्वागत
इथियोपिया में भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह पहला द्विपक्षीय दौरा है। होटल पहुंचने पर मोदी का भारतीय समुदाय के सदस्यों की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान कुछ लोकल आर्टिस्ट्स ने डांस परफॉर्मेंस भी दी। उन्होंने ऐसा देश है मेरा गाने की थीम पर डांस करके भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दिल जीता।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.