पाकिस्तान के पूर्व पीएम Imran Khan की बढ़ गई हैं मुश्किलें, अब हुआ ऐसा

Hanuman | Monday, 08 Dec 2025 09:13:35 AM
Former Pakistan PM Imran Khan's troubles have increased, now this has happened

इंटरनेट डेस्क। जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। एक ऐसा हुआ है, जिससे इमरान खान को जरूर ही झटका लगेगा। खबरों के अनुसार, पूर्वपीएम इमरान खान की पार्टी के खिलाफ अब कई सांसद और विपक्षी नेता एकजुट हो गए हैं।

पाकिस्तान के कई राजनीतिक दलों के सांसदों ने सार्वजनिक रूप से सेना का समर्थन कर इमरान खान को झटका दिया है। खबरों के अनुसार, इन राजनीतिक लोगों ने पूर्व पीएम इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पर राज्य संस्थाओं को बदनाम करने और राज्य विरोधी बयान फैलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।

खबरों के अनुसार, इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ( आईएसपीआर) के प्रवक्ता ने चेतावनी दी थी कि इमरान खान सेना को निशाना बनाकर बार-बार बयानबाजी करके सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर रहे हैं।

 इमरान खान के बयान एक बेहद गैर जिम्मेदाराना और खतरनाक प्रवृत्ति है: इकबाल

वहीं पाकिस्तान सरकार में योजना मंत्री अहसान इकबाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इमरान खान के बयान एक बेहद गैर जिम्मेदाराना और खतरनाक प्रवृत्ति है जो देश की अर्थव्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश करती है। अहसान इकबाल ने ने इस संबंध में आगे कहा कि पाकिस्तान की राजकीय संस्थाओं पर हमले से राष्ट्रीय एकता कमजोर होगी। सशस्त्र बलों में जनता का विश्वास खत्म होगा जो साहस और बलिदान के साथ हमारी सीमाओं की रक्षा करते हैं। एमक्यूएम-पी नेतृत्व ने की ओर से भी पीटीआई की भी कड़ी आलोचना की गई है। आपको बात दें कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान लम्बे समय से जेल में बंद हैं। इससे पहले उनकी मौत की अफवाहें भी उड़ी थी।

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.