Iran: हिंसा में हो चुकी है 35 लोगों की मौत, खामेनेई ने अब दे डाली है ये चेतावनी

Hanuman | Tuesday, 06 Jan 2026 08:53:31 AM
Iran: 35 people have already died in the violence, and Khamenei has now issued this warning

इंटरनेट डेस्क। ईरान में जारी विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा का दौर अब भी जारी है। हिंसा में मरने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। मरने वालों की संख्या बढ़कर कम से कम 35 हो गई है। इस बात की जानकारी आज मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने शेयर की है।

खबरों के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से चल रहे इन प्रदर्शनों में 1,200 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हिंसा में अभी तक 29 प्रदर्शनकारी, 4 बच्चे और ईरान के सुरक्षा बलों के दो सदस्य मारे गए हैं। वहीं प्रदर्शनों में लगभग 250 पुलिस अधिकारी और गार्ड के स्वयंसेवी बासिज बल के 45 सदस्य घायल हुए हैं।

वहीं ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने देश में अशांति उत्पन्न करने वाले विरोध प्रदर्शनों को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने अब बोल दिया कि दंगाइयों पर सख्ती करनी होगी। अधिकारियों को शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों से बात करनी चाहिए, लेकिन दंगा करने वालों से बात करने का कोई फायदा नहीं है। उन्हें उनकी जगह दिखानी होगी।

वहीं अयातुल्ला अली खामेनेई ने ये भी दावा कर दिया कि इजराइल और अमेरिका जैसी विदेशी ताकतें ईरान में अशांति फैला रही हैं। खामेनेई ने रियाल की गिरती कीमत के लिए भी दुश्मनों को जिम्मेदार बताया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी थी चेतावनी
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए बोल दिया था कि अगर तेहरान शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा करता है, तो अमेरिका उनको बचाने के लिए आगे आएगा। इस पर ईरान भी अमेरिका को धमकी दे डाली थी। ईरान के अधिकारियों ने  पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों को निशाना बनाने की धमकी  दे डाली थी।

PC:  amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.